पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल साइंस में नई खोज से ही क्रांति संभव

मेडिकल साइंस में नई खोज से ही क्रांति संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञानीजैल सिंह पीटीयू कैंपस में एमएचआरडी के प्रोजेक्ट के तहत -कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में आने वाले ट्रेंडस-विषय पर दो दिवसीय नेशनल कान्फ्रेंस आयोजित की गई।

कान्फ्रेंस का शुभारंभ एडवांस्ड कैंसर डायग्नोस्टिक एंड ट्रीटमेंट रिसर्च इंस्टीच्युट के निर्देशक प्रो.डॉ.एमके महाजन द्वारा किया गया। मुख्यअतिथि डॉ.महाजन ने ज्योति प्रज्वलन करके कांफ्रैंस की शुरुआत की। उन्होंने मेडिकल साइंस में कंप्यूट्रेशनल तकनीकों के रोल पर भी अपने विचार पेश किए।

उन्होंने अपने इंस्टीच्युट द्वारा मालवा क्षेत्र पर की गई रिसर्च की भी जानकारी दी। कांफ्रैंस कोआर्डिनेटर प्रो.अभिलाषा जैन ने मेहमानों डेलीगेट्स का स्वागत किया। उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के ताजा ट्रेंडस पर भी अपने विचार पेश किए।

कैंपस डॉयरेक्टर कम कांफ्रैंस चेयरमैन प्रो.डॉ.जसबीर सिंह हुंदल ने मेहमानों का स्वागत किया और कंप्यूटर साइंस विभाग को इस विषय पर कांफ्रैंस आयोजित करने पर मुबारकवाद दी। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा बहुत ही अच्छे विषय का चयन किया है। इस विषय पर चर्चा की जानी चाहिए थी। उन्होंने विभाग को आगे से भी ऐसी कानफ्रैंसेज कराने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उनकी हर प्रकार से सहायता की जाएगी।

इस कॉन्फ्रेंस में पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,उत्तर प्रदेश,बेंगाल,राजस्थान कर्नाटक के अलावा देश भर से 150 डेलीगेट्स ने भाग लिया। इसमें से 95 पेपर को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग साइंसेज में प्रकाशित करने के लिए चयनित किया गया।

सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स आर्गेनाइजेशन के चीफ साइंटिस्ट डॉ.एचके सरदाना ने कांफ्रैंस में कुंजीवत भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में कंप्यूटर की नई तकनीकों की विभिन्न खोजों में महत्ता के बारे में जानकारी दी।

टेकनिकल सेशन में चौधरी देवी लाल युनिवर्सिटी सिरसा के प्रो.विक्रम सिंह,थापर युनिवर्सिटी पटियाला के कंप्यूटर साइंस विभाग प्रमुख प्रो.दीपक गर्ग, पंजाबी युनिवर्सिटी पटियाला के प्रो.लखविंदर कौर,गुरु नानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर के प्रो.गुरविंदर सिंह,डॉ.संदीप शर्मा ने भाग लिया।

बठिंडा के ज्ञानी जैल सिंह कैंपस में आयोजित सेमिनार में उपस्थित मुख्य अतिथि और वक्ता।