पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी में फिजूलखर्ची से बचने का दिया संदेश

शादी में फिजूलखर्ची से बचने का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजकलजहां लोग विवाह समागम पर लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। वहीं तर्कशील सोसायटी इकाई मौड़ के नेता बलराज सिंह ने अपने बेटे अमरिंदर सिंह का विवाह बिना किसी धार्मिक रस्मों रिवाजों कर लोगों को फजूल खर्ची करने का संदेश दिया। विवाह समागम घर में आयोजन किया गया।

घर में की गई रिसेप्शन पार्टी के मौके डीजे पर चलने वाले गीतों की बजाए तर्कशील सभ्याचारक प्रोग्राम करवाया गया। जिसमें लोक संगीत मंडली जीदा द्वारा सभ्याचारक, तर्कशील, हास्यरस कार्यक्रम पेश करने के अलावा इंकलाबी गीत, बोलियां टप्पे पेश किये गये। जिनको लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अंधविश्वासों में फंसे लोगों को अंधविश्वासों से निकालने के लिए सुखदेव सिंह मलूकपुरी की मैजिक टीम द्वारा मैजिक शो दिखाए गए।

वहीं समागम के दौरान बठिंडा इकाई के नेता राम सिंह निर्माण ने स्टेज संचालन दौरान विवाह से संबंधित शेयरों शायरी को पेश किया। जबकि तर्कशील सोसायटी के जोनल नेता रणजीत सिंह बठिंडा ने पार्टी में उपस्थित लोगों के साथ अपने विचार सांझे करते बलराज मौड़ के परिवार की अपने बेटे के विवाह में बिना धार्मिक बिना जरूरत की रस्मों के बदल जाने की प्रशंसा की।

तर्कशील सोसायटी के नेता के बेटे की शादी पर में इंकलाबी गायक जगसीर जीदा।

तर्कशील सोसायटी के नेता के बेटे की शादी सादे ढंग से की गई।