- Hindi News
- इधर, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म सीवरेज कर्मियों की हड़ताल शुरू
इधर, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म सीवरेज कर्मियों की हड़ताल शुरू
सीवरेजवर्कर यूनियन के मेंबर मंगलवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए। यूनियन ने दफ्तर के बाहर धरना देकर अफसरों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के प्रधान शाम लाल ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी विभाग की होगी। यूनियन के सभी मेंबर पंजाब वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड के दफ्तर के बाहर सारा दिन डटे रहे। वहीं दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। गौर हो कि यूनियन ने 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था।
36 अस्थायी सीवरमैन को रेगुलर करने और 200 नए सीवरमैन की भर्ती करने की मांग
सीवरेजवर्कर यूनियन के प्रधान शाम लाल चांवरीया ने बताया कि 8 अक्टूबर 2012 को नगर निगम के हाऊस ने मता पास कर 36 कच्चे सीवरमैन की सर्विस को रेगुलर करने की बात कही थी। मगर दो साल बाद भी कर्मियों को रेगुलर नहीं किया गया है। वहीं 52 सीवरमैन है जिनकी सर्विस को रेगुलर करने की मांग यूनियन करी रहा है उन्होंने बताया कि शहर इतना बड़ा हो गया है जिसके चलते 200 नए कर्मियों की भर्ती तुरंत की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यूनियन ने पंजाब वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर को इस बाबत एक मांग पत्र सौंपा गया है।
हड़ताल के बारे में मुझे कुछ भी पता नहीं है
^मुझेनहीं पता कि सीवरेज वर्कर यूनियन की तरफ से हड़ताल की गई हैं। मैं छुट्टी पर हूं। एसडीकांसल,एक्सीएन,सीवरेज बोर्ड।
बठिंडा के सीवरेज बोर्ड के दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन रोकने को तैनात पुलिसकर्मी।
सीवरेज वर्कर यूनियन के मेंबर दफ्तर के बाहर रोष प्रर्दशन करते हुए।