पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ छवि वालों को मिलेगा टिकट

साफ छवि वालों को मिलेगा टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | आमआदमी पार्टी की जिला इकाई की मीटिंग मंगलवार को टीचर्स होम में बूटा सिंह अशांत जिला चुनाव ऑब्जर्वर की प्रधानगी में हुई। बैठक की कार्यवाही संबंधी जानकारी देते हुए अमृत लाल अग्रवाल ने बताया कि बैठक के दौरान नगर काउंसिल, म्युनिसिपल कमेटियों तथा नगर निगम चुनावों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल, म्युनिसिपल कमेटियों, नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अर्जियां पार्टी को मिल रही है। इन अर्जियों को विचार के लिए राज्य प्रधान के पास भेज दी जाएगी। इन चुनावों में पार्टी स्वच्छ और सामाजिक छवि वालों को अपना प्रत्याशी बनाएगी। इस मीटिंग में आप नेता कृष्ण बग्गा, बलविंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, रामू, अनिल जैन, टिंकू, कृपाल सिंह, बेअंत सिंह रंधावा भी उपस्थित थे।