- Hindi News
- अधिकारियों के दफ्तर के बाहर यूनियन देगी धरना
अधिकारियों के दफ्तर के बाहर यूनियन देगी धरना
पंजाबफील्ड वर्कशॉप वर्कर यूनियन ब्रांच सीवरेज बोर्ड की वर्किंग कमेटी की बैठक ब्रांच प्रधान सुखदेव सिंह की प्रधानगी में हुई। बैठक में फील्ड कर्मियों को पेश रही मुश्किलों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अगर विभाग ने यूनियन की जायज मांगों को जल्द नहीं लागू नहीं किया, तो मजबूरन अधिकारियों के दफ्तरों के आगे यूनियन द्वारा रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में 21 दिसंबर को जीरकपुर में होने वाली कुल हिंद फेडरेशन की तैयारियों संबंधी चर्चा भी की गई।