जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया
बठिंडा| शहीदजरनैल सिंह वेलफेयर सोसायटी की तरफ से एक जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि मंगलवार को ट्रैक्टर पर बैठते समय मलकीत सिंह वासी बहमन दीवाना का पैर फिसल गया। जिस कारण वह ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी हो गया। सोसायटी मेंबरों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया।