मुफ्त सिलाई सिखलाई सेंटर खोला
बठिंडा | लड़कियोंको स्वरोजगार की ट्रेनिंग देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से यूथ वीरांगनाएं द्वारा मुफ्त सिलाई-सिखलाई सेंटर परसराम नगर में खोला गया। यूथ वीरांगनाएं की स्टेट कमेटी मेंबर सत्या गोयल ने बताया कि सेंटर में 20 से अधिक लड़कियों को यूथ वॉलंटियर्स सोमवती, भोली कौर निशा रानी द्वारा सिलाई की सिखलाई दी जाएगी। इस मौके पर जसवंत कौर, मोनिका, सुखवीर, नेहा, उषा, ज्योति, राज रानी अन्य मेंबर भी मौजूद थे।