- Hindi News
- हिंदी के प्रचार प्रसार में मीडिया, सिनेमा निभा रही है बड़ी भूमिका
हिंदी के प्रचार-प्रसार में मीडिया, सिनेमा निभा रही है बड़ी भूमिका
राजभाषाकार्यान्वयन समिति के तत्वाधान में पंजाब केन्द्रीय यूनिवर्सिटी में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में प्रो. राम शरण जोशी, पूर्व उप-कुलपति, माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता यूनिवर्सिटी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान हिंदी संकाय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कश्मीरी, बांग्ला, हिंदी, उडिय़ा, पंजाबी, असमिया, तमिल मलयालम आदि भाषाओं में गाने गाकर कविताएं पेश कर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर स्वागत भाषण में प्रो. आरजी सैनी ने कहा कि देश को एकसूत्र में पिरोने की क्षमता के कारण हिंदी को केन्द्र सरकार ने 14 सितंबर 1949 को राजभाषा घोषित किया था। मुख्य मेहमान प्रो. राम शरण जोशी ने पंजाब केन्द्रीय यूनिवर्सिटी को हिंदी पखवाड़ा की बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए त्रिभाषीय फार्मूला पेश किया था, जिसके तहत वहां हिंदी तथा उत्तर भारत में बोली जाने वाली दूसरी भाषाएं सिखाई जानी थीं। लेकिन राजनीतिक अवरोधों की वजह से यह योजना कामयाब नहीं हो पाई। उन्होंने कहा आज मीडिया सिनेमा के संसाधनों के जरिए हिंदी का खूब प्रचार प्रसार हो रहा है। 2007 में यूएन अधिवेशन में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की भारत सरकार की मांग तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विदेशों में हिंदी में भाषण देने से हिंदी की स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर विशेषज्ञ हिंदी में आसान अधिक प्रचलित शब्द अपनाएं, तो भाषा पर लगा गतिरोध खत्म हो सकता है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी हिंदी पढ़ना बोलना सीख रहे हैं। राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संयोजक प्रो. चमन लाल ने हिंदी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधे से ज्यादा देश के नागरिक हिंदी बोल समझ सकते है।
उन्होंने हिंदी को प्रचलित करने हेतु अधिक व्यवहारिक बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रो.राम शरण जोशी को यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। गौरतलब है कि 29 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में संकाय, विद्यार्थी कर्मचारी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कर्नल (रिटा.) जगदेव करतार