पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 250 लोगों का चेकअप

कैंप में 250 लोगों का चेकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | आर्टऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी को समर्पित एक मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से खेता सिंह बस्ती में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान डॉ. अमित तनेजा, डॉ.अमृत सेठी, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. राजीव बांसल, डॉ. मीनाक्षी बांसल ने 250 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क चेकअप किया। इस दौरान हेपेटाइटिस का चेकअप भी मुफ्त किया गया जिसमें दो लोग हेपेटाइटिस से पीड़ित पाए गए। उक्त दानों मरीजों के इलाज का जिम्मा एक मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उठाया गया। इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के अनिल गर्ग, संजीव गर्ग, चिरंजीव सोई, सतीश कुमार, मीनू मेहता, तनु, सर्वजीत सिंह, वेद मणि, विक्रम भारद्वाज, दिनेश गोयल, कमल गिरिधर आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।