- Hindi News
- बैंगो बाढ़ प्रभावितों को घाटी में भेजेगी कंबल
बैंगो बाढ़ प्रभावितों को घाटी में भेजेगी कंबल
बठिंडा | बठिंडाएसोसिएशन आफ एनजीओ (बैंगो) की एक बैठक रविवार को चीफ कोऑर्डिनेटर रमणीक वालिया की अध्यक्षता में वृद्ध आश्रम में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बैंगो की तरफ से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए कंबलों से भरा ट्रक भेजने का फैसला लिया गया। प्रेस को-ऑर्डिनेटर राकेश नरूला ने बताया कि बैंगों की ओर से शहर में राहत सामग्री कलेक्ट करने के लिए क्लेक्शन सेंटर बुधवार तक स्थापित कर दिए जाएंगे। इस मौके पर अशोक कांसल, एमआर जिंदल, संदीप परचंदा, पवन कुमार, सोहन माहेश्वरी, ब्रिज लाल, दयाल सिंह, कुलदीप ढींगरा, गुरराज सिंह, दर्शन सिंह जोड़ा, राधे श्याम बांसल, रिक्की संधू, जसपाल जस्सी, कैलाश गर्ग, साधू राम कुसला, दर्शन सिंह वालिया, एपी ग्रोवर, सोनू महेश्वरी,रामेश कुमार मेहता, राजन सिंगला, जगजीवन शर्मा, शाम कुमार शर्मा, एसएल लाटका, सुखदेव सिंह, एचएस धालीवाल, एमएस सिद्धू, रिशीपाल सिंह,अवतार सिंह गोगा, विक्रम सिंह, आत्मा सिंह आदि उपस्थित थे। गुरु अमरदास समाज सेवा संस्था, भाई मति दास संस्था तथा गुरुद्वारा जीवन प्रकाश माडल टाउन, अरबन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी और ट्रक आपरेटर यूनियन ने भी सहयोग देने का भरोसा दिया गया।