मेघनाद वध का दृश्य दिखाया
बठिंडा | श्रीहनुमान सेवा समिति की ओर से परसराम नगर में परदे पर दिखाई जा रही रामायण का शुभारंभ रविवार को भोली क्लाथ हाऊस के विजय सिंगला ने ज्योति प्रज्जवलित करके किया। रविवार रात्रि रामायण में राक्षस कुंभ, निकुंभ का वध, लक्ष्मण जी के मूर्छित होने, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लेकर आने, हनुमान जी राजा भरत का मिलन, मेघनाथ वध आदि दृश्य दिखाए गए। इस मौके पर समिति के प्रधान सोहन माहेश्वरी, सदस्य सुभाष अरोड़ा, तरसेम गर्ग, सुखविंद्र मिट्ठू, चंद्रप्रकाश, एडवोकेट गणेश दत्त शर्मा आदि ने भी सहयोग दिया।