जख्मी गोवंश का उपचार किया
बठिंडा | नौजवानवेलफेयर सोसायटी की ओर से जख्मी बेसहारा गोवंश की सेवा को जारी रखते हुए विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन जख्मी गोवंश का उपचार किया गया। जीव रक्षक टीम के प्रभारी दीपक बांसल भूषण बांसल ने बताया कि बरनाला बाईपास रोड पर वाहन की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। संस्था सदस्यों ने उक्त जख्मी बछड़े का उपचार किया। इसके अलावा संस्था के सदस्यों दीपू बांसल, रोहित गर्ग, रवि गोयल, सोनू माहेश्वरी, पारस जोड़ा ने शहर में बेसहारा घूम रहे एक दर्जन जख्मी गोवंश का उपचार किया।