- Hindi News
- भारत की तरक्की में इंजीनियर्स की भूिमका अहम
भारत की तरक्की में इंजीनियर्स की भूिमका अहम
गुरुकाशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में महान भारतीय इंजीनियर भारत र| सर एम. विश्वेश्वरैया को समर्पित इंजीनियर दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित समागम में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. नछत्तर सिंह मल्ली मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे। समागम की शुरूआत शब्द गायन से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने मॉडलों को पेश किया गया।
प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में प्री पेड बिजली खपत उपकरण, एनिमेटिड एयर विंग्स, कम्प्यूटराइज्ड स्ट्रीट लाइट्स, ग्रेटर नोएडा का बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, रूफ स्टेडियम मेलबोर्न, फ्लाईओवर बठिंडा, पवन चक्की, एलपीजी फ्रिज, पानी के प्रेशर के साथ चलने वाली जेसीबी मशीन, ग्रीन हाऊस वाटर कंट्रोल के अलावा संबंधित उपकरण बचाओ यंत्र के मॉडलों को सभी ने खूब पसंद किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच क्विज मुकाबले, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कम्प्यूटर गेम्स, वाद-विवाद विचार गोष्ठी, लेख मुकाबले भी करवाए गए। वाइस चांसलर डॉ. नछत्तर सिंह मल्ली ने कहा कि अाज के युग में इंजीनियरिंग की बहुत महत्ता है। प्रतिभावान इंजीनियरों वैज्ञानिकों के कारण ही भारत तेजी से विकासशील देश से विकसित देश बन रहा है। समागम के दौरान रजिस्ट्रार सतीश गोस्वामी, डॉ. भुपिंदर सिंह डीन एकेडमिक, प्रो. बरजिंदर सिंह मान कंट्रोलर परीक्षाएं के अलावा प्रो. मेनिका गोयल एमएच मजूमदार भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इंजीनियर्स डे
गुरु काशी यूनिवर्सिटी में इंजीनियर्स डे पर अपने मॉडलों के बारे में बताते छात्र।
गुरु काशी यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोली।