- Hindi News
- ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने बांधा शमां
ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने बांधा शमां
बठिंडा | ज्ञानीजैल सिंह पीटीयू कैंपस में लड़कों के हॉस्टल में यूजी पीजी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। चीफ वार्डन डॉ. राकेश सिंगला ने नए छात्रों को बताया कि उनको अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए इस कैंपस में बहुत मौके प्रदान किए जाएंगे। कैंपस डायरेक्टर डॉ.जसबीर सिंह हुंदल ने छात्रों को नैतिक कदरों कीमतों की अहमियत बताते हुए अपने चरित्र को ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित किया। वार्डन डॉ. देवानंद उत्तम ने छात्रों को होस्टल लाइफ इंज्वाय करने के लिए कहा। इस मौके पर रविरंजन, दिलीप सिंह, विशाल प्रताप, करण शर्मा, गुरप्रीत सिंह, प्रशांत शर्मा अभिजीत कुमार गुप्ता के द्वारा रंगारंग प्रोग्राम पेश किया गया। अंत में वार्डन कल्यान राय ने मेहमानों का धन्यवाद किया।