- Hindi News
- प्लाॅट के झगड़े में महिला समेत एक दर्जन नामजद
प्लाॅट के झगड़े में महिला समेत एक दर्जन नामजद
8सितंबर को भागू रोड पर एक प्लाॅट को लेकर हुए झगड़े के चलते आधा दर्जन अज्ञात लोग प्लाॅट की दीवार तोड़कर अंदर घुस आये और प्लाट की मालिक से मारपीट करने के बाद हवाई फायरिंग का दिया। इस संबंध मे थाना कैंट पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर एक महिला समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बाघा निवासी अवतार सिंह ने बताया कि भागू रोड बठिंडा की गली नंबर बीस में उसका एक प्लाट है। 8 सितंबर को वह अपने प्लाट में सोया हुआ था। इसी दौरान उनकी पड़ोसी सुखजीत कौर जो मूल रूप से गांव जोधपुरा रोमाणा की रहने वाली है। तथा इस समय भागू रोड पर स्थित मकान मे रहती है, के साथ करीब एक दर्जन अज्ञात लोग उसके प्लाट में घुसे और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उक्त लोगों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।