- Hindi News
- न्यूजपेपर रीडिंग इजी बुक के नए संस्करण की लांचिंग शीघ्र
न्यूजपेपर रीडिंग इजी बुक के नए संस्करण की लांचिंग शीघ्र
बठिंडा| ब्रिल्सइंस्टीटयूट के डायरेक्टर अशोक सदियोड़ा अंकुर सदियोड़ा द्वारा लिखी पुस्तक इंग्लिश न्यूजपेपर रीडिंग इजी के नए संस्करण की लांचिंग अगले हफ्ते होगी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में इंग्लिश की खबरों को पंजाबी में ट्रांसलेट कर प्रकाशित किया गया है।
इस पुस्तक में इंग्लिश में छपी हर खबर के नीचे खबर में इस्तेमाल किए गए कठिन शब्दों के अर्थ भी दिए गए हैं। इस तरह से विद्यार्थी आसानी से इंग्लिश अखबार पढ़ना सीख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके द्वारा लिखित पुस्तक टेन्स मेड इजी भी पाठकों में काफी मकबूल हो चुकी है। इस पुस्तक में बहुत ही सरल भाषा का इस्तेमाल किया गया है, ताकि एक सामान्य बुद्धि का विद्यार्थी भी पुस्तक को पढ़कर आसानी से टेन्स सीख सके और अपनी इंग्लिश में सुधार ला सके।
अंकुर सदियोड़ा
अशोक सदियोड़ा