पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बस और ट्राले की भिड़ंत, चार की मौत

रोडवेज बस और ट्राले की भिड़ंत, चार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| हनुमानगढ़/संगरिया

हनुमानगढ़-संगरियारोड पर नगराना गांव के पास सोमवार शाम 6 बजे राजस्थान रोडवेज की बस ट्राले में आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। दोनों वाहनों में भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस का इंजन करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार से रहे ट्रोले ने मिनी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी के चलते ट्रोला हनुमानगढ़ की ओर जा रही रोडवेज की बस से जा टकराया। घायलों को उपचार के लिए हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 4 घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया। इसमें से तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में बस चालक मोहन सिंह निवासी चक एक सी श्रीगंगानगर भी शामिल है।श्रीगंगानगर डिपो की बस शाम को बठिंडा से श्रीगंगानगर जा रही थी। नगराना गांव के पास एक ट्रोला चालक ने बस में टक्कर मार दी जिससे बस में सवार मनजीत कौर निवासी ढालिया गांव, अनसुइया (40) प|ी विनोद शर्मा निवासी डबलीराठान, सादे राम यादव हनुमानगढ़ टाउन की मौत हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रोले का चालक खलासी भी घायल हो गए। बस श्रीगंगानगर डिपो की है। इसमें अधिकांश बठिंडा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के यात्री थे।

हनुमानगढ़, संगरिया रोड पर हादसे में रोडवेज का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।