नेशनल लेवल पर दो मॉडल चयनित
बठिंडा|विगत दिनोंजिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए दो विद्यार्थियों के मॉडलों को नेशनल इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। इसमें से गांव दिओन के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव सरदारगढ़ के सरकारी हाई स्कूल के बच्चों द्वारा तैयार मैथ साइंस के एक-एक मॉडल शामिल हैं। शिक्षा विभाग द्वारा एसबीएस नगर में लगाई गई राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के दौरान इन मॉडलों को चुना गया। राज्य स्तरीय साइंस प्रदर्शनी में 460 मॉडल पेश किए गए थे। इनमें से मैथ साइंस के 35 मॉडलों को नेशनल लेवल के लिए चुना गया। जिसमें से बठिंडा जिले के ये दोनों मॉडल दूसरी बार नेशनल लेवल के लिए चुने गए हैं। गौर हो कि बठिंडा में 28 से 30 अगस्त तक जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए माडलों को पहले राज्य लेवल के लिए चुना गया, जिसके बाद नेशनल लेवल के लिए चुना गया।
ऐसेकाम करता है मैथ का माडल : सरकारीसीनियर सेकेंडरी दिओन की छात्रा अमनप्रीत कौर ने अध्यापक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक ऐसा मॉडल तैयार किया है। जिससे धरती पर बैठकर ही कुतुब मीनार की भी ऊंचाई को मापा जा सकता है। छात्रा अमनप्रीत कौर ने बताया कि मॉडल में लकड़ी की दो फट्टियां को 90 डिग्री एंगल पर जोड़ा गया है। नीचे वाली फट्टी पर एक शीशा लगाया गया है। जबकि दोनों फट्टियों बीच में एक रस्सी बांध कर 45 डिग्री का एंगल बनाया गया है।
सरकारी सीनियर सेकंडरी दिओन माडल दिखती छात्राएं।