- Hindi News
- धरने में बुढलाडा डिपो के वर्कर भी हुए शामिल
धरने में बुढलाडा डिपो के वर्कर भी हुए शामिल
पीआरटीसीपेंशनरों द्वारा 10 सितंबर से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। इसी के तहत पेंशनरों का सोमवार को भी प्रदर्शन जारी रहा।
वहीं सोमवार को प्रदर्शन के दौरान बुढलाडा डिपो के भी वर्करों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने बताया कि सरकार मैनेजमेंट जून, जुलाई तथा अगस्त महीने की पेंशन देने से इंकार कर रही है, लंबे समय से मेडिकल बिल, बनते बकाये मिलने के कारण बुजुर्ग पेंशनरों विधवाएं बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरते हुए आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं क्योंकि भारी गिनती में पेंशनर्स केवल पेंशन पर निर्भर हैं।
इस कारण उनके द्वारा रोष धरने दिए जा रह हैं। यदि फिर भी मैनेजमेंट ने उन्हें इंसाफ दिया तो वह 17 सितंबर को पटियाला में भारी गिनती में पहुंचकर रोष रैली करेंगे। पेंशनरों ने बताया कि सीनियर बीबियों का प्रतिनिधिमंडल 8 सितंबर को मांग पत्र लेकर डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को मिला था। डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें इंसाफ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह पीआरटीसी की मैनेजमेंट पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि उनकी जून, जुलाई तथा अगस्त महीने की पेंशन तुरंत दी जाए, मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए, रहते सभी बकाये देने का प्रबंध किया जाए।
उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार को विनती करते हैं एमडी पीआरटीसी दी केवल विभाग के मुख्य दफ्तर में हाजरी यकीनी बनाकर सेंटर बॉडी से सद्भावना मीटिंग करके सभी मसले पहल के आधार पर हल किये जाए। यदि एमडी को कोई अन्य पद का चार्ज दिया है तो उससे फारिग किया जाए। धरने को संबोधन करने वाले बाली सिंह, भगतराम, रूढ़ सिंह बनावाली, सतपाल मौड़, बलौर सिंह, परमपाल, गुरबचन सिंह जस्सी, सुखदेव शर्मा, सुखदेव सिंह आली ने संबोधन किया।
पीआरटीसी पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य बठिंडा के बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते हुए।