पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हकों के लिए संघर्ष करेगी यूनियन

हकों के लिए संघर्ष करेगी यूनियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलपंजाब आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन ने टीचर्स होम में बैठक कर अपनी मांगों के संबंध में संघर्ष करने की रूप रेखा को तैयार किया है। यूनियन 2 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार प्रदर्शन करेगी। यूनियन ने फैसला लिया कि उनके द्वारा नवंबर में राज्य स्तरीय दिसंबर महीने के दौरान दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की रैली की जाएगी। सीनियर राज्य उप प्रधान छिंदरपाल कौर के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि यूनियन द्वारा 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरीय रैलियां कर मंत्रियों को मांग पत्र भेजे जाएंगे। जबकि 15 से 20 अक्टूबर तक संबंधित सांसदों को मिलकर केंद्रीय मंत्री के नाम मांग पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद नवंबर में राज्य स्तरीय दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर की रैली की जाएगी। इस दौरान जिला सचिव हरमीत कौर ने बताया कि संघर्ष के तहत 7 अक्टूबर को बठिंडा में ब्लॉक स्तरीय रैली की जाएगी। बैठक के दौरान रनविंदर सिंह, जसवीर कौर, अमृतपाल कौर, परमजीत तलवंडी, मनप्रीत कौर, परमजीत कौर, जसविंदर कौर, परम राज बठिंडा, गुरचरन कौर आदि उपस्थित थे।

आंगनवाडी मुलाजिम यूनियन की महिलाएं टीचर्स होम में बैठक करती हुई।