पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार से सिविल अस्पताल में सी आर्म मशीन लगाने की मिली मंजूरी

सरकार से सिविल अस्पताल में सी आर्म मशीन लगाने की मिली मंजूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहतविभाग ने सिविल अस्पताल बठिंडा में नई सी आर्म मशीन लगाने की मंजूरी दे दी है। इस मशीन से ऑर्थो के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। अब इमरजेंसी दुर्घटनाओं में गंभीर जख्मी मरीजों का समय एक्स-रे में बर्बाद नहीं होगा। डॉक्टर मरीज के टूटे-फूटे अंगों क्षतिग्रस्त हिस्सों का सटीक पता सी आर्म मशीन की मदद से लगा सकेंगे। इससे मरीजों डॉक्टर्स दोनों को सुविधा होगी।

गौर हो कि सिविल अस्पताल के ऑर्थो डॉक्टर पुरानी सी आर्म मशीन को बदलने की मांग काफी समय से कर रहे थे। इस बाबत ऑर्थो डॉक्टरों ने हेल्थ डायरेक्टर से भी मुलाकात की थी।

दससाल पुरानी सी आर्म मशीन है सिविल अस्पताल में

सिविलअस्पताल में मौजूदा समय में तीन ऑर्थो स्पेशलिस्ट हैं। सिविल अस्पताल के ओटी में मौजूदा समय में केवल एक ही सी आर्म मशीन है जो कि दस साल से भी अधिक पुरानी है। पुरानी मशीन होने के चलते उसकी क्वालिटी भी उसी अनुसार है। जिसे देखते हुए डॉक्टर लगातार सेहत विभाग से नई सी आर्म मशीन की मांग कर रहे थे। सेहत विभाग ने डॉक्टरों की मांग पर अस्पताल में एक नई सी आर्म मशीन की मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपए है। विभाग ने इस मशीन को इंस्टॉल करवाने के लिए कंपनी को लिखित पत्र भी भेज दिया है। इस मशीन का इस्तेमाल डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान करते हैं।

रेडियोलॉजिस्ट के साथ हुआ करार, तलवंडी साबो में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

तलवंडीसिविल अस्पताल में भी जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। इस सुविधा के शुरू होने से खासकर गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। इन दिनों मरीज प्राइवेट स्तर पर ही अपना अल्ट्रासाउंड करवा रहे हैं। विभाग ने तलवंडी साबो के पतवंत कौर के साथ एग्रीमेंट कर लिया है। उनकी तरफ से जल्द ही सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए जाएगा।

सी आर्म मशीन लगाने संबंधी कागजी कार्यवाही पूरी

^सीआर्म मशीन अल्ट्रा साउंड को लेकर सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। जल्द ही इन की सुविधा जरूरतमंद मरीजों को मिलनी शुरू हो जाएगी। डॉ.विनोदगर्ग, डीएमसी,बठिंडा।