- Hindi News
- पगार मिलने पर मनरेगा कर्मियों ने किया प्रंदर्शन
पगार मिलने पर मनरेगा कर्मियों ने किया प्रंदर्शन
छहमहीने से पगार मिलने पर मनरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब ईपंचायत मुलाजिम यूनियन के नेताओं ने सोमवार को एडीसी डी के दफ्तर के समक्ष धरना लगाकर प्रदर्शन किया। मनरेगा कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मचारी 6 वर्षों से बहुत ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं। लेकिन अब 6 महीनों से उनको वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया। इस कारण उनको संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान दिया तो उनके द्वारा अाने वाले दिनों में अन्य संगठनों को साथ लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ ईपंचायत यूनियन के जिला प्रधान किकर सिंह ने बताया कि ईपंचायत यूनियन के 387 मुलाजिमों को बिना कोई नोटिस दिए दफ्तरी हाजिरी लगाने से मना कर दिया है। जबकि इन मुलाजिमों ने ग्रामीण विकास पंचायत विभाग का सारा रिकार्ड ऑनलाइन किया। मामले पर उनके द्वारा पंजाब सरकार के साथ भी बातचीत की गई लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला। जसवीर सिंह, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह, नवदीप सिंह, बूटा सिंह, बलजीत कौर आदि ने भी संबोधित किया।
जिला परिषद में मनरेगा वर्कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।