पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक 93 लावारिस पशुओं को नगर निगम ने भेजा बीड़ गांव

अब तक 93 लावारिस पशुओं को नगर निगम ने भेजा बीड़ गांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें काऊ टैक्स लगाने की घोषणा के बाद निगम ने शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को फड़कने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है। भले ही अब तक निगम ने काऊ टैक्स को इकट्ठा करना शुरू नहीं किया। लेकिन शहर के लोगों की सुविधा के लिए काम को शुरू कर दिया है।

निगम की ओर से लावारिस पशुओं को पकडऩे के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत अभी तक 93 पशुओं को पकड़ गर कोटकपूरा के पास स्थित गांव बीड़ के डेरा में भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ काऊ टैक्स को इकट्ठा करने के लिए निगम की ओर से योजना तैयार की जा रही है।

500पशुओं को वहां छोड़ा जाएगा

निगमकी ओर से शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर गांव बीड़ में संत मलकीत दास के डेरा में छोड़ा जाएगा। वहां पर 500 पशुओं को छोडऩे का निगम के साथ ठेका हुआ है। इसके लिए निगम के कर्मचारी सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में शहर में घूम रहे पशुओं को पकड़ रहे हैं।

इस से पहले निगम की ओर से गांव बीड में ही 500 पशुओं को भेजा गया है। विभाग का मानना है कि शहर में इस समय करीब 2000 से 2500 पशु घूम रहे हैं। लेकिन फिलहाल 500 पशुओं को वहां पर छोड़ दिया जाएगा। जबकि बाकी के पशुओं को भी पकडऩे की अगली कार्रवाई को जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

शहर के इन क्षेत्रों से पकड़े गए आवारा पशु

शहरकी सड़कों पर बढ़ रहे हादसों को मुख्य रखते हुए निगम में पहले शहर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे पशुओं को फड़कने का काम शुरू किया है। इसके तहत अमरीक सिंह रोड, माल रोड, कपड़ा मार्केट, घन्हैया नगर, भारत नगर, मनोचा कॉलोनी आदि के एरियों से पशुओं को पकड़ कर भेजा गया है। निगम की टीम द्वारा विशेष मुहिम के तहत पशुओं को पकड़ा जा रहा है। इसके लिए गाडिय़ां भी अलग से लगाई गई हैं।

बठिंडा के वीवी वाला रोड पर अवारा पशूयो को पकडते निगक के कर्मचारी।

योजना बनाई जा रही है

^निगमकी ओर से पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए हर काम को पहल के आधार पर किया जाएगा। शहर को थोड़े समय में ही पशुओं से मुक्त कर दिया जाएगा। वहीं काऊ टैक्स लगने के बाद इसको इकट्ठा करने की योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। बीडीसिंगला, एसई,नगर निगम।