कैडेट्स को बताया मिलिट्री लाइफ
बठिंडा |गोनियाना रोडपर स्थित एनसीसी सेंटर में एनसीसी 3 पंजाब नेवल यूनिट द्वारा एटीसी-93 कैंप का आयोजन किया गया। कमांडिंग अफसर कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि इस कैंप में मालवा के कुल 78 सीनियर डिविजन कैडेट्स 51 जूनियर डिविजन कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कैंप के दौरान कैडेट्स को मिलिट्री लाइफ और नेवल सोशल गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस कैंप के दौरान कैडेट्स को बोट पुलिंग,तैराकी, फायरिंग, फिजिकल,परेड, ट्रेनिंग फस्ट एड की जानकारी दी जाएगी। ये कैंप 21 सितंबर तक चलेगा।