प्रताड़ित करने वाले पति समेत 3 पर पर्चा
बठिंडा| दहेजकी मांग पूरी करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति समेत तीन लोगों पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अमनदीप कौर वासी गांव बल्लुआना ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी गांव बल्लुआना के रहने वाले हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी मे उसके परिजनों ने अपनी सामर्थानुसार दहेज दिया था। परंतु इससे उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद उसके ससुराल वालों ने उसे और दहेज लाने के लिये प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। उसके पति ने उसके माता पिता से आई-20 कार देने की मांग की। शादी के चार साल बाद भी बच्चा ना होने को लेकर उसे ताने मारने शुरू कर दिए। साथ मारपीट करने लग। शिकायत पर पति हरप्रीत सिंह,सास सुखवंत कौर वासी बल्लुआना सर्बजीत कौर वासी बाजक पर मामला दर्ज कर लिया है।