घायल लाेगों को पहुंचाया अस्पताल
बठिंडा| रेलवेस्टेशन के पास मछली मार्केट में एक युवक पर किसी ने ईंट से हमला कर उसका सिर फाेड़ दिया। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा के मेंबर मौके पर पहुंचे घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान सरवन पुत्र सुखदेव सिंह के तौर पर हुई। वहीं एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में कर घायल हो गया। घायल घनश्याम को सहारा जन सेवा के वर्कर की तरफ से इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया।