अवैध शराब स्मैक के साथ 4 काबू
बठिंडा| पुलिसने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब और स्मैक समेत चार लोगों को काबू किया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ मुल्तानियां ओवरब्रिज के समीप गश्त पर थे। इस दौरान शहीद जरनैल सिंह के बुत के पास उन्होंनें बलजीत सिंह निवासी सनसिटी कॉलोनी बठिंडा को शक के आधार पर रोका। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक ग्राम स्मैक बरामद हुई। एक अन्य मामले में हवलदार मंजीत सिंह ने संतपुरा रोड से आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी गोनियाना मंडी संजीव कालड़ा निवासी थर्मल कॉलोनी को काबू कर उनके पास से 23 बोतल अवैध शराब बरामद की। इसी तरह थाना मौड़ के हवलदार बलवंत सिंह ने मौड़ खुर्द गांव से जगसीर सिंह वासी मौड़ खुर्द को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 बोतल देसी शराब बरामद की। उधर, थाना कोतवाली पुलिस ने दाना मंडी से बिना मंजूरी सरेआम शराब पिलाने के आरोप में बसंत बिहार निवासी बलविंदर सिंह को पकड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।