मालेरकोटला कांड दुर्भाग्यपूर्ण
बठिंडा| विश्वहिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह गिल प्रदेश सह मंत्री सुखपाल सिंह सरां ने मालेरकोटला कांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उक्त नेताओं ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत गोवंश की हत्या की गई है। कुछ शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। सरकार का ढीला रवैया उक्त शरारती तत्वों के हौसले बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द गोहत्या कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज करे और दोषियों को गिरफ्तार करे, ताकि पंजाब में अमन शांति कायम रह सके।