- Hindi News
- अलग कैडर की मांग, आज 2 घंटे काम नहीं करेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर
अलग कैडर की मांग, आज 2 घंटे काम नहीं करेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर
सेहत विभाग में काम करने वाले सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुबह 11 से 1 बजे दो घंटे के पैन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे। इस दौरान काम नहीं करेंगे। वे काले बिल्ले लगाकर रोष जाहिर करेंगे। इस दो घंटों की हड़ताल का असर सेहत सुविधाओं पर पड़ेगा और इसका खामियाजा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को उठाना पड़ेगा। एसोसिएशन की मांग है कि उनका अलग से कैडर बने।
ईएमओ, पोस्टमार्टम, वीआईपी जैसी ड्यूटी करवाई जाए।