गोशाला को 15 हजार रुपए दिए दान
बठिंडा |श्री गोशालाकी गणेशा नगर स्थित शाखा श्री राधा कृष्ण गौधाम में गोवंश के लिए डाले जा रहे लेंटर के लिए इनर व्हील क्लब की ओर से 15 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस मौके पर गौधाम के चेयरमैन प्रदीप चानना, श्री गौशाला के संपर्क मंत्री हेमंत शर्मा, प्रवक्ता संदीप अग्रवाल, इनर व्हील क्लब के पीडीसी बिमला गर्ग, उषा बांसल, पूनम माहेश्वरी, डॉ. स्नेह, शैली मित्तल, डॉ. गननलता, डॉ. निधि, शिमला गर्ग, डॉली काटिया, राजी गर्ग, विना मित्तल आदि उपस्थित थे। श्री गौशाला के प्रधान जीवा राम गोयल, कोषाध्यक्ष देव राज बांसल आदि ने सहयोग के लिए इनर व्हील क्लब का आभार प्रकट किया।