पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम तो बना दिया, सुविधाएं नहीं मिली

निगम तो बना दिया, सुविधाएं नहीं मिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर मंच

^वार्ड में सफाई का हाल भी बुरा है। सफाई कर्मी रेगुलर सफाई सभी गली में नहीं करते हैं। नालियों की सफाई भी सही ढंग से नहीं होती है। सफाई सीवरेज व्यवस्था सुधरेगी तो वार्ड बेहतर हो जाएगा। हम सीवरेज की मांग काफी समय से कर रहे हैं। पौधे भी गली में नहीं लगे हैं। प्रभदियाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 09

^वार्ड में वाटर सप्लाई की समस्या सबसे बडी है। पानी की नई टंकी बनने के बावजूद पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड में सफाई का हाल काफी बुरा है। कहने को तो बठिंडा निगम है पर सुविधाएं शहरवासियों को नहीं मिल रही है। निगम पानी की परेशानी को जरूर दूर करवाए। ओमप्रकाश, निवासी वार्ड नंबर 08

^वार्ड में वाटर सप्लाई सही नहीं है। पानी आने का टाइम भी फिक्स नहीं है। महिलाओं को रात को कई बार उठ कर चेक करना पड़ता है कि पानी रहा है कि नहीं। हमारे इलाके में लगभग हर घर को इस बाबत शिकायत है। निगम से उम्मीद थी लोगों की पूरी नहीं हुई। जीवनकुमार, निवासी वार्ड नंबर 07

^गलियों की सफाई भी कभी कभार होती है। सफाई कर्मी रेगुलर नहीं आते। स्ट्रीट लाइट भी कई बंद पड़ी है। शिकायत के बाद भी कई दिनों तक ठीक नहीं किया जाता। बारिश के दौरान गलियों में पानी का खड़ा रहता है। नए सदन से काफी उम्मीदें है। परविंदरशर्मा, निवासी वार्ड नंबर 09

^बठिंडा को नगर निगम का दर्जा मिले कई साल बीत चुके हैं। नगर निगम का जो पैरामीटर है उस हिसाब से वार्ड का विकास नहीं हो सका है। नए हाउस से वार्ड नंबर आठ के वाशिंदों को ढेर सारी उम्मीद है। उम्मीद नहीं टूटेगी यही सोच कर नगर निगम के चुनाव में वोट डालेंगे। गोबिंदसिंह, निवासी वार्ड नंबर 08

^हमारे इलाके में वाटर सप्लाई का पानी कब आए इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं। विभाग का जब दिल करता है वह पानी को छोड़ देते हैं। रात को उठ उठ कर पानी को चैक करना पड़ता है। बच्चों के खेलने के लिए पार्क का होना भी जरूरी है। सफाई का प्रबंध अच्छे से हो। परमजीतकौर, निवासी वार्ड नंबर 07

^हमारे वार्ड में सफाई का हाल भी बुरा है। सफाई कर्मी रेगुलर सफाई सभी गली में नहीं करते हैं। ग्रीन बेल्ट भी नहीं बन सकी है। ड्रेनेज सिस्टम बने तभी बारिश के समय हम लोगों को राहत मिल सकेगी। सीवरेज व्यवस्था को भी सुधारने की जरूरत है। मेहताबसिंह, निवासी वार्ड नंबर 09

^सड़कों पर फिर से प्रीमिक्स डालने की जरूरत है। वार्ड की अगर हल गली में डस्टबिन हो तो कूड़ा इधर उधर कोई फेंके। वाटर सप्लाई की परेशानी सबसे बड़ी है। इसके लिए अलग से प्रोजेक्ट को बनाने की जरूरत होगी। ताकि वार्ड में सफाई हो, पीने का पानी सभी को मिले। हरगोबिंदसिंह, निवासी वार्ड नंबर 08

^वार्ड की कई सड़कों पर प्रीमिक्स नहीं डाला गया है। सफाई का हाल ठीक ठाक ही है। आरओ सिस्टम होने से हमें दूसरे वार्ड में जाना पड़ता है। वाटर सप्लाई की पाइपें जरूर है पर पानी कब आएगा ये पता नही होता। वार्ड में सुधार हो इसलिए वोट डालेंगे। जॉनीगोयल, निवासी वार्ड नंबर 07

^बठिंडा को नगर निगम का दर्जा मिले कई साल बीत चुके हैं। नगर निगम का जो पैरामीटर है उस हिसाब से हमारे पूरे वार्ड का विकास नहीं हो सका है। वार्ड को सुधारने की बेहद जरूरत है। नए हाउस से वार्ड नंबर नो के वाशिंदों को ढेर सारी उम्मीद है। सीवरेज का हाल भी बुरा है। भरपूरसिंह, निवासी वार्ड नंबर 09

^नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। पिछले पांच सालों में जो हमारे वार्ड का विकास नहीं हो सका उम्मीद है कि वह अब होगा। सीवरेज सिस्टम साफ पानी की सप्लाई की मांग भी हमारी है। गलियां साफ सुधरी रहे। इस प्रकार के प्रबंध निगम को करने होंगे। गुरमीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर 08

^आवारा पशु हमारे वार्ड में आम देखे जा सकते हैं। नगर निगम को इन को गोशाला में भेजने का प्रबंध करना चाहिए। पानी की बडी दिक्कत है। पानी की पाइपों को बदला जाना जरुरी है। सफाई भी हमारे वार्ड में के बराबर है। नगर निगम से हमें काफी उम्मीदें हैं। गुरप्रीतसिंह हैप्पी, निवासी वार्ड नंबर 07

^हमारा वार्ड में हर कमी है। सीवरेज तो है पर इसकी रेगुलर सफाई समय पर नहीं हो पाती। वहीं स्ट्रीट लाइटें भी कई बंद पड़ी है। जिससे परेशानी होती है। पार्क तो हमारे वार्ड में नहीं है। नगर निगम का नया सदन जरूर कुछ हमारे वार्ड के लिए करेगा यह उम्मीद लगा कर बैठें हैं। सुखविंदरसिंह, निवासी वार्ड नंबर 09

^वार्ड में सफाई का प्रबंध काफी नहीं है। लगभग हर जगह गंदगी देखी जा सकती है। आवारा पशुओं से भी शहरवासियों को राहत मिलनी चाहिए। वार्ड हरा भरा रहे इस के लिए उचित पौधारोपण भी होना चाहिए। सीवरेज की रेगुलर सफाई भी नहीं हो पा रही है। जोगिंदरसिंह, निवासी वार्ड नंबर 08

^हमारे इलाके में कोई भी पार्क नहीं है जहां पर बच्चे खेल सके। वार्ड नंबर छह के पार्क दूर है वहां पर बच्चों को अकेला नहीं भेजा जा सकता है। पार्क की व्यवस्था भी होनी चाहिए ताकि बच्चों में खेल भावना पैदा हो सके टीम वर्क भी बच्चे तभी सीख सकेंगे। छोटासिंह, निवासी वार्ड नंबर 07

^वार्ड नंबर 9 में कहीं भी पार्क नहीं है। नए वार्ड बंदी के बाद कौन कौन से इलाके हमारे साथ जोड़े गए है उनके बारे में भी वार्डवासियों को जानकारी नहीं है। वाटर सप्लाई की व्यवस्था तो है पर पानी आने का कोई समय नहीं है। सफाई व्यवस्था में भी सुधार चाहते हैं। कुलविंदरसिंह, निवासी वार्ड नंबर 09

^नई वार्ड बंदी के अनुसार जरूर हमारे वार्ड में फेर बदल हुआ है। हमारे वार्ड में नगर निगम की नजरे इनायत कब पूरी तरह से होंगी। इसका इंतजार हम कर रहे हैं। निगम बनने के बाद जो सुविधाएं सभी को मिलनी जरुरी है वही सहुलियतें भी हमें मिले। इंद्रजीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर 08

^आरओ सिस्टम हमारे यहां पर नहीं लगा हुआ है। आरओ पानी के लिए दूर दूसरे वार्ड में जाना पड़ता है। आवारा जानवरों की भीड़ भी वार्ड में कभी भी देखी जा सकती है। मेन रोड पर फुटपाथ नहीं है गल कई जगहों से टूटी पड़ी है। निगम वाली सहुलियतें सभी को मिलनी चाहिए। मनजीतकौर, निवासी वार्ड नंबर 07

^हमारी गली की सीवरेज अक्सर जाम रहता है। यह परेशानी काफी समय से चली रही है। नगर निगम ने सीवरेज प्रोजेक्ट को दुरुस्त नहीं किया है। पीने वाले पानी की भी किल्लत रहती है। हमारी परेशानी कब तक हल होगी इस बात की उम्मीद रखे बैठे हैं। कुलदीपसिंह, निवासी वार्ड नंबर 09

^हमारे वार्ड में सफाई का हाल काफी बुरा है। पौधारोपण भी सभी गलियों में सही ढंग से नहीं हो सका है। हम तो यही चाहते है कि हमारे वार्ड में सफाई रहे,24 घंटे वाटर सप्लाई रहे सीवरेज सिस्टम सही ढंग से रहे। यही सभी निगम से चाहते है उम्मीद रखते हैं। अमरीकसिंह, निवासी वार्ड नंबर 08

^सड़कों का हाल ठीक ठाक ही है। सभी सड़कों को नए बनाने की जरूरत है। सफाई का प्रबंध अच्छी तरह से हो ताकि किसी भी प्रकार की बीमारियां फैलें। हमारे वार्ड के बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी नहीं है। ग्रीनरी बढ़े इस के लिए सभी गलियों में पौधे लगने जरूरी है। दिनेशकुमार, निवासी वार्ड नंबर 07

^बारिश के दिनों में गलियां पानी से भर जाती है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। जिसके चलते हर साल बारिश के दिनों में गलियां पानी से भरी रहती है। सीवरेज दुरुस्त करना जरूरी है। पानी की किल्लत सभी घरों को महसूस हो रही है। आवारा जानवर भी वार्ड में देखे जा सकते हैं। अंग्रेजकौर, निवासी वार्ड नंबर 09

^वार्ड में सबसे बडी परेशानी पानी की है। पानी की बडी टंकी का फायदा भी नहीं हो पा रही है। बच्चों के लिए पार्क का होना भी जरूरी है। इसके चलते बच्चे गलियों में ही खेलने को मजबूर है। सफाई का उचित प्रबंध भी नहीं है। आवारा जानवर हर जगह देखे जा सकते हैं। भोलासिंह, निवासी वार्ड नंबर 08

^वार्ड में आरओ नहीं लगा हुआ है। सभी को साफ पानी लेने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है। हमारे वार्ड में भी आरओ सिस्टम लगाया जाए। रही बात सफाई की तो वह भी कम ही है। सड़कों का हाल बुरा है। गलियां छोटी है वहां पर टाइलें लगनी बाकी है। सुखदर्शनसिंह, निवासी वार्ड नंबर 07

^हमारे वार्ड का सीवरेज अक्सर चोक रहता है। इसकी सफाई रेगुलर नहीं हो पाती जिसके चलते उन्हें दिक्कत हमेशा रहती है। सफाई का हाल भी हमारे वार्ड में बुरा है। हमारे वार्ड में ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की बेहद जरूरत हैर्क की सुविधा भी हमें मिलनी चाहिए। कुलदीपसिंह, निवासी वार्ड नंबर 09

^वार्ड में विकास के काम हुए है पर वैसे नहीं जैसे सब चाहते हैं। कमी हर जगह होती है। हमारे वार्ड में जो कुछ कमी है उसे आगामी नगर निगम का हाउस पूरा करेगा यही सोच कर मैं वोट डालूंगा। मूलभूत सुविधाएं शहर के सभी वार्ड में शहरवासियों को मिलनी चाहिए। करनैलसिंह, निवासी वार्ड नंबर 08

^परिंदा रोड मेन रोड पर फुटपाथ नहीं बनी है। राहगीरों को सड़क पर ही चलना पड़ता है। सड़क के दोने तरफ फुटपाथ बनने जरूरी हैं। पौधारोपण भी गलियों में के बराबर हुआ है। कूड़े के ढेर कई सड़कों के किनारों पर देखे जा सकते हैं। सफाई प्रॉपर होनी चाहिए। केवलकृष्ण, निवासी वार्ड नंबर 07

^हमारे वार्ड में सफाई का हाल काफी बुरा है। पौधारोपण भी सभी गलियों में सही ढंग से नहीं हो सका है। हम तो यही चाहते है कि हमारे वार्ड में सफाई रहे,24 घंटे वाटर सप्लाई रहे सीवरेज सिस्टम सही ढंग से रहे। यही निगम से उम्मीद रखते हैं। कृष्णसिंह, निवासी वार्ड नंबर 09

^पानी की परेशानी ही सबसे बडी परेशानी महसूस हो रही है। नया सदन वार्ड को सवारने के लिए क्या कुछ विकास करेगा। इसका इंतजार हैं। आवारा पशु से समाधान हर शहरवासी को चाहिए। पार्क बने तो बच्चों को खेलने की जगह मिल सकेगी। विजयकुमार, निवासी वार्ड नंबर 08

^वार्ड नंबर सात में सबसे बडी परेशानी पानी का आना है। जघर के कई काम अक्सर प्रभावित होते रहते हैं। पानी के आने का समय जरूर तय होना चाहिए। नगर निगम के नए सदन से हमारे वार्ड वासियों को उम्मीद है कि जो परेशानियां है, उन्हें दूर करेगी। दलजीतकौर, निवासी वार्ड नंबर 07

बाशिंदों की आवाज

वार्ड की बात (4,5,6)

नगर निगम का दर्जा बेशक बठिंडा को मिल गया है पर निगम कहलाने वाले शहर को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वे अभी मिल नहीं पा रही हैं। शहरवासियों का कहना है कि निगम केवल टैक्स इकट्ठे करने पर जोर दे रहा है लोगों को क्या सुविधाएं चाहिए इस बारे में प्रयास के बराबर कर रहा है। वार्ड नंबर-7, 8 9 में सीवरेज, सफाई, पीने के लिए शुद्ध पानी की सप्लाई वार्डवासियों के लिए किसी चुनौती की तरह है। लोग रोजाना इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए निगम की तरफ देखते हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि नगर निगम का नया सदन राहत जरूर प्रदान करवाएगा। (इनपुट- राजेश नेगी, एसएस सोनू।