- Hindi News
- फिर सामने आए स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध केस, आज आएगी रिपोर्ट
फिर सामने आए स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध केस, आज आएगी रिपोर्ट
भास्कर न्यूज़| बठिंडा/ फरीदकोट
गुरुगोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में बठिंडा और फिरोजपुर से संबंधित दो संदिग्ध मरीजों को दाखिल करवाया गया है। शक है कि इन्हें भी स्वाइन फ्लू है और इनके सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे गए हैं। जिनका रिजल्ट आज यानि मंगलवार को आने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज में इनका इलाज किया जा रहा है। दूसरी और पक्खी खुर्द मे महिला की मौत के बाद जागरुकता के बड़े बड़े दावे करने वाले जिला प्रशासन ने मात्र एक बैठक ही की है। इसके अलावा कुछ भी नहीं किया गया है।
मेडिकल कॉलेज में विगत रविवार को बठिंडा की 50 वर्षीय महिला कलंदी देवी और फिरोजपुर का 24 वर्षीय जीत सिंह को दाखिल करवाया गया था। जिसे स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने के कारण उनके सैंपल लिए गए थे और इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ में जांच के लिए भेजा गया है। मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ने से मेडिकल प्रशासन ने यहां मीटिंग की लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोई भी कैंप लगाकर बच्चों या स्कूलों में जाकर कोई जानकारी नहीं दी गई। डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद तायब की ओर से स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया कि पूरे जिले में ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाए जो स्वाइन फ्लू से प्रभावित हों। डिप्टी कमिश्नर ने उप-कुलपति, सिविल सर्जन अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद कहा कि गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीडितों के लिए उपचार का विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। उप कुलपति ने प्रभावित मरीजों को जरूरी सभी दवाइयां बिना किसी देरी से देने का भरोसा दिया है। डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. अमृतपाल सिंह ने कहा कि प्रभावित मरीजों के नमूने लेकर चंडीगढ़ भेजे गए हैं जो कि देर शाम मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षाधिकारी स्कूल मुखियों को हिदायत की गई है कि वह स्वाइन फ्लू से बचने के लिए बच्चों को पूरी जानकारी दें। (देवा नंद)
{संदिग्धों में एक बठिंडा जिले का और दूसरा फिरोजपुर जिले का वासी।
{डीईओ और स्कूल मुखियों को विशेष सावधानी बरतने के जारी किए गए निर्देश
स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वाइन फ्लू को लेकर बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद तय्यब।