पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1 अप्रैल से श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में शुरू होगा दाखिला, जून से होगी पढ़ाई

1 अप्रैल से श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में शुरू होगा दाखिला, जून से होगी पढ़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और कड़ी को जोड़ते हुए भगता भाईका में उच्च शिक्षा देने के लिए गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज की शुरूआत की है। इसका शुभारंभ पंचायत विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और एसजीपीसी एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. परमिंद्र सिंह ऊबा ने किया। इस दौरान मंत्री मलूका ने एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का धन्यवाद करते कहा कि रामपुरा हलके में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देने के लिए खोला गया यह कॉलेज विद्यार्थियों के लिए सार्थक सिद्ध होगा। दूर दराज जाने वाले विद्यार्थियों को अब यहीं ही हर कोर्स की सहूलियत मिलेगी।

एसजीपीसी एजुकेशन डायरेक्टर परमिंद्र सिंह उबा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज 15 एकड़ में बन रहा है। जिसका पहला फेज तैयार हो गया है। इसका सेशन जून-जुलाई से शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से हर कोर्स के दाखिले शुरू होंगे। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल जेएस आनंद को पंचायत मंत्री, एजुकेशन डायरेक्टर परमिंद्र सिंह तथा बठिंडा जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका ने नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर मार्केट कमेटी भगता के चेयरमैन गगनदीप सिंह ग्रेवाल, सीनियर अकाली नेता मनजीत सिंह धुन्ना, डॉ. परनीत कौर जिला देहाती प्रधान महिला विंग, सुखजिंद्र सिंह, राकेश गोयल, मीडिया इंचार्ज रतन शर्मा मलूका, गुरजीत सिंह गोरा देओण, परमजीत काका सिद्धू, मोहनलाल एमसी, सतनाम भाईरूपा, चरनजीत जटाना, पिंटू जलाल, अजीत पाल सिंह पंच उपस्थित थे।

एसजीपीसी के कॉलेज के शुभारंभ समागम के दौरान पंचायती विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका लोगों को संबोधित करते हुए।

एसजीपीसी के कॉलेज के पहले प्रिंसिपल डॉ.जेएस आनंद को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका।