पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से तीन लोगों की मौत, मरने वालों की तादाद बढ़कर 23 हुई

स्वाइन फ्लू से तीन लोगों की मौत, मरने वालों की तादाद बढ़कर 23 हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा/लुधियाना | स्वाइनफ्लू के कारण मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 3 और मरीजों की मौत से सूबे में अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर 23 हो गई है। बुधवार को पूर्व सरपंच प्रगट सिंह निवासी गांव कोठे मलुआणा ने लुधियाना के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 28 जनवरी से बीमार थे। वहीं, गांव जोधपुर रोमाणा की महिला कलंकी देवी की बुधवार मेडिकल कालेज फरीदकोट में मौत हो गई। एक अन्य मरीज महिन्द्र कुमार पप्पू (48) की भी बुधवार को मौत हो गई। सूबे में स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा मौतें अमृतसर में हुई हैं।