- Hindi News
- 14 फरवरी की रोपड़ रैली के लिए एसएसए रमसा टीचर लामबंद
14 फरवरी की रोपड़ रैली के लिए एसएसए रमसा टीचर लामबंद
बठिंडा| रेगुलरकरने और जेलों में बंद साथी अध्यापकों की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर रोपड़ में 14 फरवरी को की जाने वाली प्रांतीय रैली को लेकर सर्वशिक्षा अभियान राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अध्यापक यूनियन संपर्क मुहिम छेड़ दिया है। सभी साथियों को इस रैली में शामिल होने के लिए यूनियन लामबंद करने में जुटी है। जिला प्रधान बेअंत सिंह उप प्रधान जतिंदर कुमार ने बताया कि एसएसए रमसा अध्यापक 6 सालों से रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। प्रांतीय कमेटी मेंबर सुभाष अमनदीप सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार इन्हें अनदेखा कर रही है। जिला कोषाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि बठिंडा जिले में पीएसयू, ग्रामीण मजदूर यूनियन, भाकियू डकौंदा , टीएसयू, भट्ठा मजदूर यूनियन के सहयोग से अध्यापकों का काफिला रोपड़ रैली को रवाना होगा। बैठक में अवतार बाहिया, संदीप कुमार, अमोलक सिंह, मनिंदर सिंह, जसवीर सिंह, सुनीता, रजनी, अदिति आदि अध्यापक उपस्थित रहे।