- Hindi News
- टैंकर से कार की टक्कर, हादसे में 3 की मौत, 2 लोग गंभीर
टैंकर से कार की टक्कर, हादसे में 3 की मौत, 2 लोग गंभीर
मलोटनेशनल हाईवे पर खड़े कैंटर से कार की टक्कर होने के बाद तीन लोगों की मौत दो के गंभीर घायल होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार कमलजीत सिंह, राजकुमार, महिंद्रर कुमार, गगनदीप वासी सभी गिद्दड़बाहा कार से मलोट अपने किसी दोस्त को छोड़ने जा रहे थे, कि नहर के समीप मलोट की तरफ खराब खड़े दूध के कैंटर के पिछले हिस्से से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार कमलजीत सिंह राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर अवस्था में घायल उनके साथी महिंद्रर सिंह ने बठिंडा जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गगनदीप गोल्डी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
फिलहाल इस मामले में गिद्दड़बाहा पुलिस छानबीन कर रही है। गिद्दड़बाहा पुलिस के थाना प्रभारी दीपक राय ने बताया कि जांच के दौरान उनकी ओर से कैंटर चालक मेजर सिंह पुत्र जोगिद्रर सिंह वासी गांव पडोरी लुधियाना पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कथित आरोपी फरार है। (कुलदीप)