उम्मीदवारों ने शुरू किया चुनाव प्रचार
अजीत रोड पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह माथा टेक कर चुनाव प्रचार करने की शुरुआत की
राजेशनेगी | बठिंडा
स्कूलमें बच्चों की अक्सर परीक्षा लेती थी अब मेरी परीक्षा होने जा रही है। मै परीक्षा में सफल हो सकूं इस की तैयारी करने में जुट गई हूं। वीरवार को अजीत रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सुबह माथा टेक कर चुनाव प्रचार करने की शुरुआत करने वाली भाजपा उम्मीदवार संदीप शर्मा ने कही।
गौर हो कि पेशे से अध्यापिका संदीप शर्मा पहली बार राजनीति में अपना भाग्य आजमाने जा रही है। जीत हर हाल में होगी यह कह कर उसने अपना प्रचार अपनी साथियों के साथ सुबह सात बजे शुरु किया।
साइकिलपर सवार हो चुनाव प्रचार किया राजू मान ने : शहरके वार्ड नंबर 19 से अकाली दल के उम्मीदवार राजू मान ने साइकिल पर सवार हो कर अपना चुनाव प्रचार किया। सुबह होते ही राजू मान अकेले घर से साइकिल पर निकले अपने वार्ड के हर घर का दरवाजा खटखटा कर अपने लिए वोट डाले। राजू मान ने कहा कि उसे अपने वार्ड से भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेरे वार्ड में जो कमियां रह गई है उसे में हर हाल में पूरा करने का प्रयास करूंगा।
बेटे राघव सहयोगियों के साथ गुरुघर में टेका माथा
शहरके वार्ड नंबर आठ से भाजपा की उम्मीदवार संदीप शर्मा ने वीरवार सुबह सात बजे अजीत रोड के गुरुद्वारा में माथा टेका अपनी जीत के लिए अरदास की। उसके बाद उन्होंने अपने बेटे राघव साथियों को साथ ले कर अजीत रोड पर अपना दफ्तर खोला। दफ्तर में उनके साथ उनके परिवार के अन्य मेंबर भी मौजूद थे। वोटर सूची के हर पन्ने को वह बड़े गौर से देख रही थी। संदीप शर्मा ने कहा कि इस परीक्षा में पास हूं इस बात की अरदास आज की है डोर टू डोर केंपेन शुरु कर दिया है।