- Hindi News
- राजीव कुमार चंडोक ने एनएफएल के वित्त डायरेक्टर का पदभार संभाला
राजीव कुमार चंडोक ने एनएफएल के वित्त डायरेक्टर का पदभार संभाला
बठिंडा |नेशनल फर्टिलाइजर्सलिमिटेड के वित्त डायरेक्टर के तौर पर राजीव कुमार चंडोक ने कार्यभार संभाल लिया। एनएफएल में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्री चंडोक पावर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड में महाप्रबंधक वित्त के पद पर कार्यरत थे। चार्टर्ड एकाउंटेंट चंडोक को पावर सेक्टर में 22 सालों का गहन अनुभव है, पीएफसी ज्वाइन करने से पूर्व उन्होंने नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिकल पावर कारपोरेशन लिमिटेड में भी कार्य किया है। पीएफसी के अपने कार्यकाल के दौरान चंडोक ने विभिन्न विभागों परियोजना मूल्यांकन, फंड जुटाने, विपणन, व्यवसाय विकास का गहन अनुभव प्राप्त किया और वित्त प्रभाग के कार्य को पूर्ण तौर पर संभाला। उन्होंने पीएफसी में नवीन योजनाएं जैसे कि निजी क्षेत्र में फंडिंग करना आदि की शुरुआत की। उन्होंने पीएफसी के प्रारंभिक पब्लिक आफर को सफलतापूर्वक संभाला। चंडोक की परियोजना मूल्यांकन टेक्नीज में विशेषज्ञता को मान्यता ने केवल उद्योग द्वारा दी जाती है बल्कि प्रबंधन एवं व्यवसायिक संगठनों जैसे पीएमआई, एएससीआई, आईआईएफटी, सीआईआई, फिक्की द्वारा भी दी गई है। उन्होंने देश एवं विदेश में विभिन्न व्यवसायिक कार्यक्रमों में भाग भी लिया है।