गांव जैसी हालत है वार्ड की गलियों की
भास्कर मंच
^वार्ड नंबर 18 की अधिकांश सड के टूटी हुई है। इन्हें फिर से बनाने की जरूरत है। टूटी सड़कों से गुजरना काफी परेशानी भरा है। सीवरेज सिस्टम तो है पर पुराने जैसे मार्डेन शहर के अनुसार इनमें सुधार होना जरूरी है। गंदगी ने फैले, निगम इसका उचित प्रबंध करे। तोपनराम, वासी वार्ड नंबर-18
^आवारा पशु हमारे वार्ड में आम देखे जा सकते हैं। नगर निगम को इन को गोशाला में भेजने का प्रबंध करना चाहिए। वार्ड में पीने वाले पानी की काफी दिक्कत है। पानी की पाइपों को बदला जाना बेहद जरुरी है। सफाई भी वार्ड में के बराबर है। नगर निगम से हमें काफी उम्मीदें हैं। हंसराज सिंगला, निवासी वार्ड नंबर 17
^वार्ड नंबर 16 में रहते हुए कई साल हो गए हैं। यहां पर मेरा घर पर दुकान भी है। जब से मैं यहां पर रह रहा हूं तब से देख रहा हूं की थोड़ी सी बारिश में ही हमारी धोबियाना रोड में पानी का भराव हो जाता है। हमारी एक ही मांग है कि ऐसा ड्रेनेज सिस्टम बने कि बारिश के दौरान पानी भरे। एचएसकौशल, निवासी वार्ड नंबर 16
^हमारे वार्ड में सफाई की व्यवस्था उचित नहीं है। यही कारण है कि हमारे वार्ड के हर कोने में गंदगी देखी जा सकती है। वार्ड साफ सुधरा हो लोग उसकी मिसाल दें ऐसा कदम नगर निगम को उठाना चाहिए। पौधारोपण सभी गलियों में करवाए जाए। परमजीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18
^सड़कों पर फिर से प्रीमिक्स डालने की जरूरत है। वार्ड की अगर हल गली में डस्टबिन हो तो कूडा इधर-उधर कोई फेंके। वाटर सप्लाई की परेशानी सबसे बडी है। एक अलग से प्रोजेक्ट बनाने की जरूरत है। शहरवासी की एक ही मांग है कि उनके वार्ड में सफाई हो, पीने का पानी सभी को मिले। संजीवकुमार, निवासी वार्ड नंबर 17
^मेन सड़क पर हर समय वाहनों की भीड़ लगी रहती है। हैवी वाहन भी खूब गुजरते है। मेन सड़क पर स्कूल भी बने हुए हैं। वाहनों की स्पीड कम हो सके इस के लिए सड़क पर ब्रेकर बने होने चाहिए। सीवरेज सिस्टम को बड़ा करने की जरूरत है ताकि बारिश के पानी का निकास तेजी से हो। बब्बू,निवासी वार्ड नंबर 16
^वार्ड में विकास के काम हुए है पर वैसे नहीं जैसे सब चाहते हैं। कमी हर जगह होती है। हमारे वार्ड में जो कुछ कमी है उसे आगामी नगर निगम का हाउस पूरा करेगा यही सोच कर मैं वोट डालूंगा। मूलभूत सुविधाएं शहर के सभी वार्ड में शहरवासियों को मिलनी चाहिए। रामनारायण वासी वार्ड नंबर 18
^खाली प्लाट कूड़े के डंप में तबदील हो रहे हैं। निगम को चाहिए की इन खाली पड़े प्लाट की चार दीवारी करवाने के निर्देश जारी करें, ताकि गंदगी फैले। वर्ड की ड्रेनेज व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ड्रेनेज की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए की बारिश के समय पानी गलियों में खड़ा हो सके। कृष्णकुमार, निवासी वार्ड नंबर 17
^वार्ड नंबर की लिंक गलियों में सफाई का हाल खराब है। सीवरेज सिस्टम काफी पुराना है, जिसे समय के अनुसार बदलने की बेहद जरूरत है। सीवरेज की रेगुलर सफाई नहीं होती। आवारा पशुओं की भरमार है। सफाई के उचित प्रबंध होने चाहिए ताकि परेशानी नहीं हो। टोनी,निवासी वार्ड नंबर 16
^हमारे वार्ड में सफाई का हाल काफी बुरा है। पौधारोपण भी सभी गलियों में सही ढंग से नहीं हो सका है। हम तो यही चाहते है कि हमारे वार्ड में सफाई रहे, 24 घंटे वाटर सप्लाई रहे सीवरेज सिस्टम सही ढंग से रहे। निगम से सभी लोग यही चाहते हैं। मेजरसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18
^वार्ड में सफाई का प्रबंध काफी नहीं है। जिसके चलते लगभग हर जगह गंदगी देखी जा सकती है। आवारा पशुओं से भी शहरवासियों को राहत मिलनी चाहिए। वार्ड हरा भरा रहे इसके लिए उचित पौधारोपण भी होना बेहद जरूरी है। सीवरेज की रेगुलर सफाई भी नहीं हो पा रही है। तरसेमगर्ग, निवासी वार्ड नंबर 17
^हमारे वार्ड में सबसे बडी परेशानी ड्रेनेज सिस्टम के सही होने की है। बारिश के चलते गलियों में पानी का भराव हो जाता है। जिसके चलते बारिश सीवरेज का गंदा पानी दुकानों घरो के भीतर घुस जाता है। दिन निकल जाता है पानी को घर से बाहर निकालने में। इससे निजात मिलनी चाहिए। बेअंतकौर, निवासी वार्ड नंबर 16
^हमारे वार्ड की गलियों का सीवरेज सिस्टम ठीक नहीं है। सीवरेज अक्सर ओवर फ्लो होता रहता है जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर खड़ा रहता है लोगों को परेशानी बनी रहती है। गंदे पानी के भराव से वार्ड में हमेशा बीमारी फैलने का भय बना रहता है। जीतसिंह, वासी वार्ड नंबर 18
^वार्ड नंबर 17 की सबसे बड़ी समस्या है कि ड्रेनेज व्यवस्था सही नहीं है। बारिश के दिनों में पावर हाउस रोड मेन पर पानी ऐसे खड़ा हो जाता है मानों कोई नहर हो। यह सिलसिला कई सालों से लगातार जारी है। बारिश के समय में इस सड़क की तरफ कोई वाहन भी जाने को तैयार नहीं होता। अमरनाथगर्ग, वासी वार्ड नंबर 17
^हमारे वार्ड में वाटर सप्लाई की सुविधा तो है पर पाइपों पर पानी के बराबर आता है। बढ़ी अबादी के हिसाब से पाइपों को बदलने की जरूरत है। रही बात सफाई की तो उसका हाल भी बुरा ही है। बारिश के दौरान यहां पर बाढ जैसे हालात पैदा हो जाते है सीवरेज ब्लाक हो जाता है। संदीपकुमार, निवासी वार्ड नंबर 16
^वार्ड नंबर चार में ढेर सारी परेशानियों का सामना हर वर्ग के लोगों को करना पड़ रहा है। वार्ड में किसी भी जगह पर डस्टबिन नहीं है। वहीं सफाई का प्रबंध भी पूरा नहीं है। बिजली की तारे भी आड़ी तिरछी पोलों पर लगी हुई है। गलियों की सड़कों को नई बनाने की जरूरत है। गुलजारसिंह, िनवासी वार्ड नंबर 18
^पावर हाउस रोड की मेन सड़क अगली गलियों में बारिश के दौरान पानी का भराव हो जाता है। गलियां नहर का रुप धारण कर लेती है। ड्रेनेज सिस्टम कब सुधरेगा। इसकी उम्मीद हम सभी लगाए बैठे हैं। नए नगर निगम के सदन से भी हम इस बात की मांग रखेंगे, ताकि पानी नहीं रूके। सत्यनारायण, निवासी वार्ड नंबर 17
^धोबियाना रोड मेन रोड पर फुटपाथ नहीं बना है। ऐसे में राहगीरों को सड़क पर ही चलना पड़ता है। सड़क के दोने तरफ फुटपाथ बनने बेहद जरूरी है। सड़कों पर ग्रीन बेल्ट भी डेवलप होना जरूरी है, ताकि हरियाली बढ़ सके। सफाई का उचित प्रबंध भी निगम को करने चाहिए। गुरजीतबराड़, निवासी वार्ड नंबर 16
^आवारा पशु हमारे वार्ड में आम देखे जा सकते हैं। नगर निगम को इन को गोशाला में भेजने का प्रबंध करना चाहिए। पीने वाले पानी की काफी बड़ी दिक्कत है। पानी का गंदा तालाब कई सालों से जस का तस है। गंदगी के डंप भी इस जगह पर लगे है। दर्शनसिंह हैप्पी, निवासी वार्ड नंबर 18
^मैं पावर हाउस रोड की गली नंबर दो में रहता हूं। हमारी गली में सफाई करने के लिए सफाई कर्मी नहीं आता है सभी गलियों की सफाई हो जाती है पर हमारी गली को छोड़ दिया जाता है। इस बाबत शिकायत भी कई बार कर चुका हूं पर इन परेशानियों को निगम ने कभी हल नहीं किया। राकेशबंसल, निवासी वार्ड नंबर 17
^हमारे वार्ड में आरओ नहीं लगा हुआ है। जिसके सभी को साफ पानी लेने के लिए मॉडल टाउन दूसरी जगह जाना पड़ता है। जो कि परेशानी भरा है। हमारे वार्ड में भी आरओ सिस्टम लगाया जाए। रही बात सफाई की तो वह भी कम ही है। सड़कों का हाल बुरा है। आवारा पशु की संख्या भी बढ़ रही है। प्रदीपकुमार, निवासी वार्ड नंबर 16
^गलियों में रोशनी के लगी स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती है। जिसके चलते रात को गलियों में अंधेरा रहता है। आवारा जानवरों से भी हर वर्ग परेशान है। हमारे एरिया में गंदे पानी का तलाब है, जो कि सबसे बड़ी परेशानी है। गंदे पानी से बीमारी फैलने का भय बना रहता है। भीमासिंह, वासी वार्ड नंबर 18
^हमारे वार्ड की लिंक गलियों की सीवरेज की सफाई रेगुलर कभी नहीं हुई है। सीवरेज सिस्टम काफी पुराना है। अबादी पहले के मुकाबले बढ़ चुकी है। सीवरेज पाइपों को बदलने की जरूरत है। ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। इसके उचित प्रबंध करने की जरूरत है। संजीवगुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 17
^वार्ड नंबर 16 में वाटर सप्लाई सही नहीं है। पानी आने का टाइम भी फिक्स नहीं है। महिलाओं को रात को कई बार उठ कर चेक करना पड़ता है कि पानी रहा है कि नहीं। हमारे इलाके में लगभग हर घर को इस बाबत शिकायत है। नगर निगम से उम्मीद थी लोगों को जो उन्होंने पूरी नहीं कर सकी है। मनदीप,निवासी वार्ड नंबर 16
^सड़कों पर फिर से प्रीमिक्स डालने की जरूरत है। वार्ड की अगर हल गली में डस्टबिन हो तो कूडा इधर-उधर कोई फेंके। गंदे पानी का तलाब सबके लिए परेशानी बना हुआ है। वाटर सप्लाई को भी ठीक करने की जरूरत है। सफाई का सुविधाएं भी कम है। गुरजंटसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18
^हमारे इलाके में वाटर सप्लाई की सुविधा तो है, पर पानी कम आता है। सफाई का प्रबंध भी अच्छे से हो इस बात की उम्मीद नए नगर निगम के सदन से लगा कर बैठे हैं। आवारा पशुओं से लोग परेशान हैं। जब तक सीवरेज व्यवस्था नहीं सुधरेगी, बारिश के दिनों से भराव से राहत नहीं मिलेगी। प्रदीपकुमार, निवासी वार्ड नंबर 17
^हमारे इलाके में कोई भी पार्क नहीं है, जहां पर बच्चे खेल सके। वार्ड नंबर 16 के बच्चों को खेलने के लिए चिल्ड्रन पार्क दूर जाना पड़ता है। पौधारोपण भी गलियों में नहीं हो सका है ग्रीन बेल्ट को बनाना बेहद जरुरी है। सफाई का हाल भी हमारे वार्ड में बुरा है। इसे सुधारने की जरूरत है। संजीवकुमार, निवासी वार्ड नंबर 16
^वार्ड नंबर 18 की पहचान गंदे पानी का तलाब है। इस के चारों तरफ गंदगी के ढेर है। सीवरेज भी ओवर फ्लो रहता है। सड़कों का हाल भी बुरा है। नगर निगम के नए सदन से हमारे वार्ड वासियों को कई उम्मीदें है। साफ पानी सफाई मिले इस के लिए प्रयास करने होंगे। मघरसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18
^गलियों पर पौधारोपण नहीं हो सका है। हरियाली बनाए रखने के लिए इन का लगा होना बेहद जरूरी है। सफाई का हाल ठीक नहीं है। पावर हाउस रोड के सामने पड़ी खाली जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। पावर हाउस रोड पर रेड लाइट लगी है पर यहां पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होना जरूरी है। नवनीतकुमार, निवासी वार्ड नंबर -17
^वार्ड नंबर 16 में पार्क नहीं है। बेसहारा पशुओं से लोग खासे परेशान है। कुछ समय पहले आवारा पशु ने एक युवक की जान भी ले ली थी। आवारा पशुओं पर कंट्रोल हो। वार्ड में सफाई और वाटर सप्लाई की समस्या भी है। इन दोनों समस्याओं को दूर करना होगा। ताकि पानी के लिए भटकना पड़े। रमन,िनवासी वार्ड नंबर 16
बाशिंदों की आवाज
वार्ड की बात (16,17,18)
बठिंडा। नगर निगम में हम रहते हैं। इस बात का अहसास हमें आज तक नहीं हो सका है। यही बातें वार्ड नंबर 16,17,18 के बाशिंदों ने दैनिक भास्कर से कही। जब भास्कर टीम ने उक्त वार्डों में निगम की तरफ से जनता को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा गया। अधिकांश लोगों ने कहा कि इन वार्डों की हालत भी शहर के अन्य वार्डों की तरह ही बदतर है। निगम मूलभूत सुविधाएं देने में फेल साबित हुआ है। नगर निगम का नया सदन शहर में क्या कुछ बदलाव लाएगा। इसका जवाब तो समय ही देगा। (इनपुट -राजेश नेगी, एसएस सोनू)