पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए किया 4 यूनिट रक्तदान

अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए किया 4 यूनिट रक्तदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| नौजवानवेलफेयर सोसायटी के एमरजेंसी खूनदान यूनिट की ओर से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती दो मरीजों के लिए 4 यूनिट रक्तदान किया गया। यूनिट के प्रभारी अमित गर्ग ने बताया कि चंदसर बस्ती निवासी पूजा (25 वर्ष) प|ी गौरा सिंह के शरीर में रक्त की मात्रा केवल 2.5 ग्राम रह जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई। उसके लिए रक्त की जरूरत पड़ने पर संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी तथा सदस्य मणिक गर्ग ने अपना‐अपना बी‐पॉजिटव रक्तदान किया। इसके अलावा गांव सिरियां वाला (भगता) निवासी बुजुर्ग अमर सिंह पुत्र मुंछा सिंह के चुहले के ऑपरेशन के लिए रक्त की जरूरत पड़ने पर संस्था सदस्य कमल वर्मा तथा रक्तदानी मनोज वोहरा ने एबी‐पॉजिटव रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदानी मनोज वोहरा ने 81वीं बार, संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने 53वीं बार, सदस्य मणिक गर्ग ने 30वीं बार, सदस्य कमल वर्मा ने 12वीं बार अपना रक्तदान किया।