- Hindi News
- अवैध शराब और भुक्की समेत 5 लोगों को पुलिस ने किया िगरफ्तार
अवैध शराब और भुक्की समेत 5 लोगों को पुलिस ने किया िगरफ्तार
बठिंडा| जिलापुलिस ने विभिन्न जगहों से पांच नशा तस्करों को काबू कर 6 किलो भुक्की 25 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। नथाना के इंस्पेक्टर जुगराज सिंह के मुताबिक वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव ढेलवा के समीप आरोपी गुरतेज सिंह निवासी नाथपुरा को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास दो किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसी तरह नथाना के एएसआई परमजीत सिंह ने भी गश्त के दौरान गांव तुंगवाली से आरोपी राजा सिंह निक्का सिंह निवासी गांव चक राम सिंह वाला को गिरफ्तार कर दो किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया। वहीं थाना रामा पुलिस के एएसआई बुध सिंह ने भी गांव तरखाणवाल से आरोपी माधव राय गर्ग उर्फ सोनू निवासी रामा मंडी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया। इसके अलावा थाना संगत पुलिस ने भी गांव गुरूसर सैणेवाला के समीप से आरोपी सुरजीत सिंह निवासी बीड़ तलाब को गिरफ्तार कर 25 बोतल देसी शराब की बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।