- Hindi News
- जान से मारने की नीयत से चचेरे भाई पर चलाई गोली
जान से मारने की नीयत से चचेरे भाई पर चलाई गोली
बठिंडा| मौड़मंडी के गांव टाहला साहिब निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस घटना में एक फायर शिकायतकर्ता के हाथ में लग गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना मौड़ पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी चचेरे भाई पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। जगतार सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी टहाला साहिब ने बताया कि बीती दस फरवरी को वह अपने अंगूरों के बाग में ट्रैक्टर से काम कर रहा था। इस दौरान उसका चचेरा भाई प्रीतपाल सिंह अपनी 12 बोर बंदूक लेकर उसके बाग में आया और उसे जान से मार देने की नीयत उस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।