- Hindi News
- शहीद भगत सिंह के जन्म दिन को लेकर निकाली रैली
शहीद भगत सिंह के जन्म दिन को लेकर निकाली रैली
शहीदभगत सिंह नौजवान सभा पंजाब हरियाणा पंजाब स्टूडेंट्स फेडरेशन की राज्य ईकाइयों के आह्वान पर नौजवान सभा की बठिंडा ईकाई द्वारा बाजारों में मार्च करने के बाद शहीद भगत सिंह के आर्य समाज चौक में स्थापित बुत के पास संकल्प रैली की गई। जिला कन्वीनर दविंद्र कुमार, राज्य कमेटी मेंबर गुरजंट सिंह घुद्दा , जिला टीम के मेंबर बलकार सिंह नंदगढ़ कोटला, संजीव कुमार दशमेश नगर, कुलदीप सिंह किल्ली आदि ने बताया कि सभा द्वारा मनाए जा रहे पखवाड़े का उद्देश्य सभा की केंद्रीय मांग बराबर शिक्षा, सेहत रोजगार सभी को हो यह अधिकार की प्राप्ति के लिए राज्य भर में ज्यादा से ज्यादा नौजवान विद्यार्थियों को संगठित करते हुए बड़े संघर्ष की ओर बढऩा है। पूरे जिले में रोष प्रदर्शनों के बाद 28 सितंबर को पंजाब हरियाणा में 29 स्थानों पर कन्वेंशनों, सेमिनार, मशाल मार्च, जत्था मार्च, सभ्याचारक प्रोग्राम आदि किए जाएंगे। उन्होंने समस्त पंजाब वासियों को 27 28 सितंबर की मध्यरात्रि को घरों व्यापारिक जगहों पर दीपमाला करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि नशों, सामाजिक अफरा तफरी अन्य बुराइयों नौजवानों को सम्मानजनक रोजगार बराबर शिक्षा मुहैया करवाने के बगैर खत्म नहीं किये जा सकते। उन्होंने मांग की कि हर एक को योग्यता के अनुसार रोजगार मिलने तक गुजारे योग्य बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। नेताओं ने मांग की कि लाखों परिवारों को तबाह करने वाले नशा सौदागरों को फांसी लगाया जाए तथा उनके द्वारा नशे के व्यापार के साथ बनाई जायदाद जब्त की जाएं।
नेताओं ने ऐलान किया कि उनका संगठन 1 अक्टूबर को बरनाला में निजी तथा सरकारी जायदाद नुकसान रोको बिल 2०14 के खात्मे की मांग के लिए की जा रही साझी रैली में पूरी शक्ति से भाग लेगी। नेताओं ने मांग की कि सभी विभागों में पड़ी खाली पोस्टें तुरंत भरी जाएं ताकि भारी गिनती में नौजवानों को रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी मांग की कि ठेके के अंतर्गत भर्ती बंद करके पक्की नियुक्तियां की जाएं तथा ठेका अधीन कर्मचारियों को सभी विभागों में पक्का किया जाए। नेताओं सभी प्रांतवासियों को अपील की कि 29, 3०, 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को देशभक्त यादगार हाल जलंधर में लगने वाले वार्षिक मेले में भारी परिवारों सहित भाग लेने की अपील की।
शहर में रैली निकालते संगठन के सदस्य।