माल रोड पर सफाई करने की मांग
बठिंडा | मालरोड एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को माल रोड मार्केट के सफाई प्रबंधों को लेकर नगर निगम के एसई बीडी सिंगला से मुलाकात की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसई बीडी सिंगला को बताया कि शहर की सबसे मुख्य रोड होने के बावजूद माल रोड पर सफाई का बुरा हाल है। इस रोड पर बड़े-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। जहां आसपास के शहरों के लोग भी खरीददारी करने को आते हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यहां पर सफाई का बेहतर प्रबंध करने की मांग की। एसई सिंगला ने प्रतिनिधिमंडल को सफाई करवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर माल रोड एसोसिएशन के प्रधान हरजिंदर सिंह जोहल, नवनीत कंसल, वरुण गुप्ता, डॉ. राम सिंह, अरुण कुमार, बिट्टू जिंदल, संजय जिंदल, सुदर्शन गुप्ता, राजीव गर्ग आदि उपस्थित थे।