पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुल पर चौकीदार की लाश बरामद

पुल पर चौकीदार की लाश बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | सरहिंदनहर के बहमन वाला पुल पर से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। इसकी सूचना मिलने पर श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्य एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए। समिति सदस्यों ने तुरंत ही इसकी सूचना थाना कैनाल पुलिस को दी, जिसके बाद थाना कैनाल की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मिली जानकारी अनुसार, उक्त व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाई थी। लेकिन वह नहर की झालों में पलटियां खा गया। इस दौरान नहर में नहा रहे कुछ युवकों ने उक्त व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह मर चुका था। पुलिसिया कार्रवाई के डर से लोग लाश को वहीं पर छोड़ कर चले गए। मृतक की पहचान वीर बहादुर निवासी नेपाल के तौर पर हुई, जो नजदीकी खेतों की रखवाली का काम करता था। संस्था के वर्करों ने पुलिस की हाजिरी में लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस समिति की ओर से मृतक के वारिसों से संपर्क करने के प्रय| शुरू कर दिए हैं।