पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक में सुधार के लिए पार्किंग प्रबंध अपडेट हों

ट्रैफिक में सुधार के लिए पार्किंग प्रबंध अपडेट हों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेिस्टवलसीजन को लेकर बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों की सजावट शुरू कर दी है। लेकिन बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था होने के कारण दुकानदारों की ग्राहकी पर बहुत असर पड़ेगा। हर दुकानदार का यही कहना है कि बाजारों में पार्किंग होने का सीधा असर ही उनकी दुकान पर पड़ेगा।

इसके लिए प्रशासन को दुकानदारों का सहयोग करना चाहिए। भास्कर की ओर से शुरू की गई मुहिम के तहत जब मंगलवार को बैंक बाजार, किकर बाजार, सिरकी बाजार, सदर बाजार का दौरा किया गया तो हर दुकानदार ट्रैफिक पार्किंग की समस्या को मुख्य रखा।

सदर बाजार के दुकानदार प्रमोद जैन ने बताया कि बाजार में सभी तरफ संगल लगे होने के कारण बाजार में ग्राहक ही नहीं आता। महिलाएं और बुजुर्ग तो संगल लगी देख बाजार के बाहर से ही मुड़ जाते हैं। इनके लिए पैदल चलना बहुत मुश्किल होता है। इस कारण परेशानी होती है।

समाधान: सभीतरफ संगल लगाकर वाहनों की एंट्री बंद करने की बजाए ट्रैफिक को वन-वे किया जाए। साथ ही पुलिस के मुलाजिम जगह जगह पर तैनात किए जाएं।

सदर बाजार के दुकानदार परमजीत सिंह शंटी ने बताया कि फेस्टीवल सीजन में बाजार में रश से ज्यादा दुकानों के आगे खड़ी होने वाली रेहड़ियों की गिनती ज्यादा होती है। इस कारण पैदल चलने वालों को तो परेशानी होती है। दुकानदारों का भी नुकसान होता है।

समाधान: प्रशासनको चाहिए कि वह रेहडिय़ों को लगाने की जगह तय करने के अलावा पार्किंग की सुविधा का भी प्रबंध करे। इसके अलावा बाजारों में पुलिस सुरक्षा का भी पूरा बंदोबस्त होना चाहिए।

किकर बाजार के दुकानदार विनोद गुप्ता ने बताया कि बाजार में पार्किंग की समस्या ही सबसे ज्यादा है। अगर पार्किंग की प्रॉपर सुविधा मिल जाए तो उनका कारोबार भी ठीक रहेगा। इसके अलावा बाजार में लोगों की सुविधा के लिए कोई शौचालय भी नहीं है। इस कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

समाधान:प्रशासन कोत्योहारों के दौरान पार्किंग का विशेष प्रबंध करना चाहिए। इसके अलावा जगह जगह पर शौचालय का भी प्रबंध किया जाना चाहिए। वहीं त्योहारों को देखते हुए बाजारों को सही ढंग से सजाना चाहिए। ताकि बाजार में आने वाला ग्राहक आकर्षित हो सकंे। अगर ऐसा होगा तो फेस्टिवल सीजन में ग्राहक आएंगे और किसी भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

आवारा पशुओं की संख्या भी ज्यादा

सिरकीबाजार में दुकान करने वाले राके