पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बठिंडा में पर्यटन की हैं अपार संभावनाएं : सतीश अरोड़ा

बठिंडा में पर्यटन की हैं अपार संभावनाएं : सतीश अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडाहोटल रेस्टोंरेंट एंड रिजॉर्ट एसोसिएशन के प्रधान सतीश अरोड़ा के नेतृत्व में विश्व पर्यटन दिवस होटल कंट्री-इन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में सीनियर अकाली नेता गुरप्रीत सिंह मलूका मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। विशेष अतिथि के तौर पर पर्यटन विभाग की मैनेजर उर्मिल खोसा, भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट अशोक भारती, पंकज अरोड़ा, पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान अशोक धुन्नीके, डॉ. जेएस नागपाल, पंचवटी नगर के प्रधान जनकराज गर्ग, अजय गर्ग पंचवटी नगर आदि उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ गुरप्रीत सिंह मलूका द्वारा ज्योति प्रज्जवलित करके किया गया। एसोसिएशन के प्रधान सतीश अरोड़ा ने विश्व पर्यटन दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 27 सितंबर 1980 से यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड टूरिज्म आर्गेनाइजेशन ने विश्व पर्यटन दिवस आयोजित करने की शुरूआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन से अपने देश की आय को बढ़ाना है। हर साल यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड टूरिज्म आर्गेनाइजेशन एक राष्ट्र को मेजबान राष्ट्र घोषित किया जाता है, जो कि जियोग्राफिकल आर्डर पर होता है

2006 में यूरो, 2007 में दक्षिण एशिया, 2008 में अमेरिका और 2009 में अफ्रीका को इसका मेजबान बनाया गया। इस तरह पूरे विश्व के देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कार्यक्रम शामिल हैं। देश में निरंतर आई आर्थिक मंदी एवं आतंकवादी घटनाओंं के बावजूद भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या कम नहीं हुई है।

यहां विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न शहरों में अलग अलग योजनाएं लागू की गई है। देश में कायम शांति से पर्यटन उद्यम की आय में बढ़ावा हुआ है। इससे जुड़े उद्यम समूहों में होटल समूह की तादाद काफी है। उन्होंने कहा कि बठिंडा में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, क्योंकि यहां इतिहास से जुड़े कई ऐसे स्थल है जो दर्शनीय भी है और पूजनीय भी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन सहयोग करे, तो बठिंडा पर्यटन स्थलों में पंजाब भर में नंबर एक स्थान पर सकता है।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा काफी समय से पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित करने की मांग की जा रही है। एसोसिएशन एक बार फिर प्रशासन से पर्यटक सूच