शहीद भगत सिंह को समर्पित रैली िनकाली
कमर्शियलएजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी पंजाब ने युवक सेवाएं क्लब के सहयोग से शहीद भगत सिंह के जन्म दिन पर गांव गहरी भागी में जागरूकता रैली निकाली। रैली को गांव के सरपंच धर्म सिंह डायरेक्टर बलकरन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेशक भारत को आजाद हुए आज 67 साल हो गए हैं। पर देश पर अभी भी कई समस्याओं से जकड़ा हुआ है। भगत सिंह के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए युवकों को आगे आना चाहिए। इस दौरान नौजवानों ने घर-घर जाकर शहीद भगत सिंह की विचारधारा वाले साहित्य बांटे। मौके पर जिला प्रधान डॉ. मोहम्मद अकबर, उप प्रधान गुरदीप कटारिया, जगदीश पंच, मंदर पंच, साधु पंच, बंत पंच, गुरचरन पूर्व सरपंच, क्लब प्रधान हरप्रीत सिंह, सचिव संदीप कुमार, प्रभजोत सिंह, कश्मीर ग्रेवाल, ज्ञान सिंह, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।