28 लाख की ठगी के मामले में जांच पूरी
एमबीबीएसमें स्टूडेंट्स को सीट दिलवाने के नाम पर ठगने वाले नटवर लाल किरन कुमार प्रसाद के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट को डीएसपी(डी) के पास सबमिट करवा दी गई है। अब आरोपी के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार किरन कुमार ने एक अन्य शहरवासी से उसके बेटे को एमबीबीएस में सीट दिलवाने के नाम पर चार लाख रुपए लिए थे। पीड़ित ने बेशक पुलिस के पास उसके साथ हुई ठगी की शिकायत नहीं दी है पर एक बात तो साफ है कि आरोपी किरन कुमार कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज का कहना है कि पुलिस ने सभी सबूतों की पड़ताल के बाद आरोपी किरन कुमार के खिलाफ अपनी रिपोर्ट बना ली है। पुलिस अब एफआईआर दर्ज होने का इंतजार कर रही है ताकि इस मामले की असल सच्चाई को पुलिस लोगों के सामने ला सके।
सोशलवर्कर एमबीबीएस में सीट दिलवाने के नाम पर ले चुका है लोगों से 28 लाख रुपए: नासिकके एक मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की सीट दिलवाने के नाम पर गाजियाबाद वासी किरन कुमार ने शहर के तीन व्यक्तियों के पास से 16 लाख रुपए ठग चुका है। आरोपी रुपए लेकर गाजियाबाद से फरार हो गया। गौर हो कि किरन कुमार ने फतेहगढ़ साहिब वासी परमिंदर कौर से भी एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए ठगे हैं। कुल मिलाकर अभी तक किरन कुमार चार लोगों से 28 लाख रुपए ठग चुका है।
^किरन कुमार के खिलाफ फाइनल रिपोर्ट हमारी तरफ से बना ली गई है। रिपोर्ट को अगली कार्रवाई के लिए सौंपा जा चुका है। इंस्पेक्टरगुरचरण सिंह, इंचार्ज,आर्थिक अपराध शाखा,बठिंडा।