पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थर्मल कॉलोनी में सीता स्वयंवर का मंचन

थर्मल कॉलोनी में सीता स्वयंवर का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |श्री रामकला केंद्र की ओर से थर्मल कॉलोनी में विगत 26 सितंबर से शुरू रामलीला की तीसरी रात सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि महाराजा जनक के दरबार में भगवान शंकर का धनुष तोड़ने में दर्जनों योद्धा जब असफल हो जाते हैं, तो दरबार में अपने गुरु विश्वामित्र के साथ उपस्थित श्रीराम धनुष को उठाते हैं और प्रत्यंचा चढ़ाकर इसके दो टुकड़े कर देते हैं। अवसर पर सुरेश सिंह धमांदा विशेष तौर पर पधारे। रामलीला के आयोजन में कमेटी के चेयरमैन इंजी. आरके वर्मा, प्रधान गोपाल दत्त शर्मा, उप मुख्य इंजीनियर टीएन वंशल ने श्री राम कला केंद्र को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। कमेटी सचिव बृजमोहन शर्मा, वित्त सचिव मदन लाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को कॉलोनी में धूमधाम से दशहरा मनाया जाएगा।